उ की मात्रा वाले शब्द एवं वाक्य Chhote u ki Matra Wale Shabd

उ की मात्रा वाले शब्द एवं वाक्य – Chhote U ki Matra Wale Shabd

दोस्तों नमस्कार आज इस पोस्ट में हम उ की मात्रा वाले शब्द एवं वाक्य देखने वाले हैं। तो जो विद्यार्थी घर बैठे ही स्टडी करना चाहते हैं और अगर आप अभी मोबाइल पर यह खोज रहे हैं। कि उ की मात्रा वाले शब्द और वाक्य कौन से होंगे। तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां पर हम आपको ऑनलाइन स्टडी करवाते है। तो चलिए छोटे उ की मात्रा वाले शब्द देखते हैं। हमने छोटे उ की मात्रा वाले शब्दों को अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया है। जैसे 2 अक्षरों के उ की मात्रा वाले शब्द तथा 3 अक्षरों के और अंत में आपको इसके लिए वाक्य भी दिए गए हैं ।

कई बार विद्यार्थियों को होमवर्क के रूप में उ की मात्रा के शब्द तथा वाक्य दिए जाते हैं। तो इस पोस्ट में यह सब बेहद सरल तरीके से देखने वाले हैं।

छोटे उ की मात्रा वाले शब्द बनाना

हमें यहां पर बहुत सारे छोटे उ की मात्रा के शब्द देखने वाले हैं। लेकिन सबसे पहले आप यह सीख लीजिए कि यह शब्द बनते कैसे हैं। और छोटे उ की मात्रा का उपयोग करके कैसे शब्दों का निर्माण किया जाता है।

  • स + ु + न = सुन
  • त + ु + म = तुम
  • च + ु + ना = चुना
  • द + ु + आ = दुआ
  • ग + ु + ण = गुण
  • ख + ु + श = खुश

2 अक्षरों के उ की मात्रा वाले शब्द Chhote u ki Matra Wale Shabd

2 अक्षरों के उ की मात्रा वाले शब्द
चुपसुन
शुभतुम
गुमगुण
कुलकुछ
खुशदुख
बुराखुला
गुप्तगुरु
जुड़झुंड
कुआंदुआ
सुनागुना
बुनाहुआ
रूपयुद्ध
लुकसुई

3 अक्षरों के उ की मात्रा वाले शब्द

तो अब हम देखते हैं कि 3 अक्षरों को मिलाकर उ की मात्रा का उपयोग कैसे किया जाता है। और इससे कैसे हम अर्थपूर्ण शब्द बना सकते हैं। नीचे आपको समझाया गया है और बहुत सारे 3 अक्षरों के उ की मात्रा के शब्द भी दिए हैं।

  • क+ ु + मा + र = कुमार
  • ग + ु + ज + र = गुजर
  • जा + म + ु + न = जामुन
  • सा + ब + ु + न = साबुन
  • द + ु + ब + ला = दुबला
  • ब+ ु + ला + ना = बुलाना

3 अक्षरों के उ की मात्रा वाले शब्द Chhote u ki Matra Wale Shabd

3 अक्षरों के उ की मात्रा वाले शब्द
कुमारसुनार
युवकपुराना
पुलिसबुखार
बहुतगुलाम
गुलाबजामुन
सुहागभावुक
सतुनाकुंवर
मुकेशसुरेश
युवतीठाकुर
खुजलीपुष्पेंद्र
सुरेंद्रसुदीप
अंकुरअर्जुन
मुंबईसुंदर

4 अक्षरों के उ की मात्रा वाले शब्द

दोस्तों ऊपर हमने यह तो सीख लिया है कि दो और तीन अक्षरों के उ की मात्रा के शब्द कैसे बनाए जाते हैं। चलिए अब देखते हैं कि उ की मात्रा का उपयोग 4 अक्षरों के शब्दों में कैसे किया जाता है। इसके लिए आपको नीचे बहुत सारे शब्द भी दिए गए हैं। और उ की मात्रा का उपयोग करना भी सिखाया गया है।

  • ग + ु + ल + स + न = गुलसन
  • अ + न + ु + भ + व = अनुभव
  • क + ु + मा + व + त = कुमावत
  • ग + ु + ज +रा + त = गुजरात
  • अ + न + ु + सा + र = अनुसार
  • ग + ु + ज + र + ना =गुजरना
4 अक्षरों के उ की मात्रा वाले शब्द
शुरुआतभुगतान
नुकसानभूतमान
हनुमानअनुमान
शुक्रवारबुधवार
सुनकरउपचार
सुखावनामुहावरा
गुमशुदासुरक्षित
उपयोगउपहास
उपवासउपयोगी
उदाहरणउपन्यास

उ की मात्रा वाले शब्दों की Worksheet

उ की मात्रा वाले शब्दों की Worksheet

Answers – 1.दुआ 2.रूप 3.गुलाब 4.जामुन 5.सुहाग 6.सुनकर 7.हनुमान 8.बुधवार 9.मुहावरा 10.भुगतान

छोटे उ की मात्रा वाले वाक्य :

  1. उसका घर उसके बगीचे के पास है।
  2. वह उस दिन बहुत खुश था।
  3. उन्होंने उसे अपने दोस्त के साथ बाँट दिया।
  4. उसकी माँ ने उसे नए खिलौने खरीदे दिए।
  5. उसे उस गाँव का रास्ता नहीं मिला।
  6. सुरेश कुमार के पास कुल 3 गाड़ियां हैं।
  7. जैसे ही कक्षा में अध्यापक आए सभी बच्चे चुप हो गए।
  8. खुशी के मौके के ऊपर मिठाई बांटना शुभ होता है।
  9. खरगोश और कछुए की रेस में कछुआ रेस जीत गया।
  10. शहर में जैसे ही चोरी होती है पुलिस मौके के ऊपर पहुंच जाती है।
  11. मथुरा भारत का एक प्रमुख धार्मिक तीर्थ केंद्र है।
  12. महेश को 5 रुपए वाले बिस्कुट खाना बहुत अच्छा लगता है।
  13. छुट्टियां मनाने कहीं बाहर जाने वाला है।
  14. चंपा के भाई को बहुत तेज बुखार आया है।
  15. जब रमेश का सरकारी नौकरी में चयन हुआ तब उसकी खुशी सातवें आसमान पर थी।

यह भी देखें :

अ की मात्रा वाले शब्द

आ की मात्रा वाले शब्द

इ की मात्रा वाले शब्द

ई की मात्रा वाले शब्द

उ की मात्रा वाले शब्द

ऊ की मात्रा वाले शब्द

ए की मात्रा वाले शब्द

ऐ की मात्रा वाले शब्द

ओ की मात्रा वाले शब्द

औ की मात्रा वाले शब्द

Hindi Numbers 1 to 20

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top